बजवाड़ा में शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का संगम, नगर निगम ने पास किया ऐतिहासिक प्रस्ताव
September 15, 2025
Confluence-Of-Education-And-Patr

Neeraj / Hoshiarpur

गांव बजवाड़ा और उसके आस-पास के इलाकों में बच्चों के लिए अब शिक्षा के नए द्वार खुलने वाले हैं। विधायक होशियारपुर ब्रम शंकर ज़िम्पा ने बताया कि नगर निगम की हाल ही में हुई हाउस बैठक में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसके तहत गांव बजवाड़ा के साथ लगती नगर निगम की ज़मीन पर सरकारी स्कूल और युद्ध स्मारक का निर्माण किया जाएगा। यह प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को अंतिम मंजूरी के लिए भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

Confluence Of Education And Patriotism In Bajwada Municipal Corporation Passes Historic Proposal


Recommended Posts
Latest